बिहार में आज होगा 7 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज, यानि 15 सितंबर, 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में शहरी आधारिक संरचना से जुड़ी सात परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा “बिहार में अर्बन इन्फ़्रास्ट्र्क्चर को कल एक नई मजबूती मिलेगी।“
इनमें से, चार परियोजनाएँ जल आपूर्ति, दो सीवरेज उपचार और एक रिवरफ्रंट विकास से संबंधित हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत 541 करोड़ रुपये है।
