बिजली बिल सब्सिडी योजना के तहत सरकार करेगी आपके बिल का भुगतान

मुंबई: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बड़ी संख्या में गरीब और निराश्रित बीपीएल कार्डों को लाभ देने के उद्देश्य से बिजली बिल सब्सिडी योजना (MP Bijli Bill Subsidy Yojana) की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी है, ताकि उन्हें सम्मान और अच्छे आर्थिक संसाधन मिल सकें।
सरकार ने लोगों के लिए बिजली के बिल को कम करने और उन्हें आर्थिक रूप से उन्नत बनने में मदद करने के उद्देश्य से यह योजना (एमपी बिजली बिल सब्सिडी) शुरू की है।
बिजली बिल सब्सिडी योजना का अभी तक राज्य के सभी जिलों को लाभ नहीं मिला है। यह योजना फ़िलहाल राज्य के केवल तीन जिलों में एक अभ्यास के रूप में शुरू की गयी है। सरकार की इस पहल की मदद से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कम कीमत पर बिजली मिलेगी।
