• ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव खाई से निकले, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • मामला दर्ज कर, हादसे के कारण जांचने में जुटी पुलिस
 
चौपाल: उपमंडल चौपाल में एक कार गहरी खाई में जा गिरी है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
 
हादसा उपमंडल चौपाल के सराहां-क्यारी मार्ग में घाट करनाली स्थान पर हुआ है।
 
मृतकों की पहचान वीरेंद्र (22) उर्फ विक्कू पुत्र श्याम सिंह ग्राम सरांहा व बाबू राम उर्फ नीटू ग्राम सरी पुलबाहल तहसील चौपाल के रूप में हुई है। दोनों मृतक आपस में मामा भांजा बताए जा रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि कार के खाई में गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
 
वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को गहरी खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।  
 
पुलिस ने शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल भेज दिया। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
 
वहीं, एसडीएम नरेंद्र चौहान ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत प्रदान करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए हैं।
 
(Anjul Tyagi)