राजकीय सम्मान के साथ किया गया राम स्वरूप शर्मा का अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री सहित हज़ारों लोगों ने दी नम आँखों से अंतिम विदाई
<div> राम स्वरूप शर्मा के बड़े बेटे शांति स्वरूप ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा जलपेहड़ स्थित उनके पैतक निवास स्थान से मच्छयाल तक लाई गई। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।</div> <div> </div>

नई दिल्ली: धार्मिक स्थल मच्छयाल में वीरवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सांसद राम स्वरूप शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी सहित कई नेताओं ने सांसद को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
राम स्वरूप शर्मा के बड़े बेटे शांति स्वरूप ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा जलपेहड़ स्थित उनके पैतक निवास स्थान से मच्छयाल तक लाई गई। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वहीँ, सीएम जयराम ठाकुर ने रामस्वरूप शर्मा के अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के मामले की जांच सीबीआई से करवानी है या नहीं इस बारे में पहले उनके परिजनों से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में पहले परिवार से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में फिलहाल दिल्ली में मामला दर्ज है और वहां जांच चल रही है।
(Anjul Tyagi)
