आगरा में 100 यात्रियों को ले जा रही निजी बस पलटी
<p> यह घटना आगरा जिले में खंडौली इलाके के पास यमुना एक्सप्रेसवे की है। जहां पर करीब 100 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलट गई। जिसमें 14 यात्री घायल हैं। </p>

आगरा : आगरा से बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें एक निजी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह घटना आगरा जिले में खंडौली इलाके के पास यमुना एक्सप्रेसवे की है। जहां पर करीब 100 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलट गई। जिसमें 14 यात्री घायल हैं।
आपको बता दें घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं, इस हादसे में किसी की मौत होने की खबर नहीं है। एत्मादपुर की सर्कल ऑफिसर अर्चना सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ है।
(Anjul Tyagi)
