नई दिल्ली: हिन्दी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता हैं । इस दिन सन्न 1949 मे संविधान सभा ने एक मत्त हो कर हिन्दी को राज भाषा घोशित करने का निर्णय लिया। इस महत्वपूर्ण निर्णय के मेहत्व को समझाने व हिन्दी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा  देने के लिये 14 सितंबर 1953 से पूरे भारत में हर वर्ष
 
14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप मे मनाया जाने लगा । सन्न 1918 मे महात्मा गाँधी ने हिन्दी को “जनमानस की भाषा” कहा और हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने की अपील करते हुए कहा हिंदी वह भाषा है जिसे हिंदू और मुसलमान दोनों बोलते हैं और नागरी और फारसी लिपि में लिखा जाता है। यह हिंदी पूरी तरह से संस्कृत नहीं है, न ही इसे फारसी शब्दावली से भरा गया है,  उन्होंने न केवल बोलने में, बल्कि अदालतों के कामकाज में भी हिंदी के इस्तेमाल का निवेदन किया था। भारत जैसे विविध देश को जोड़ने वाली यह भाषा, व्यवहार की भाषा है सभी देशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।