• महिला दिवस के उपलक्ष में हिमालयन ग्रुप के एमबीए डिपार्टमेंट में रंगारंग कार्यक्रमों का किया आयोजन
  • महिला सशक्तिकरण एक विवेक पूर्ण प्रक्रिया है जिसमें महत्वाकांक्षाओं को  मन पर हावी ना होने दें - डॉ रिंपी 
 
कालाअंब: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में धूमधाम का माहौल देखा गया। हिमालय ग्रुप के एमबीए डिपार्टमेंट के सौजन्य से संस्थान की सभी महिला कर्मचारियों टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हिमालय ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल वाइस चेयरमैन विकास बंसल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना अरोड़ा द्वारा किया गया। दौरान एमबीए डिपार्टमेंट की निदेशक रिंपी वालिया मुख्य तौर पर उपस्थित रही, उन्होंने सभी महिलाओं का संबोधन करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण एक विवेकपूर्ण प्रक्रिया है।
 
हमनें अपनी अति महत्वाकांक्षा को सशक्तिकरण मान लिया है। जोकि एक सशक्त महिला को सही अर्थ में पूर्ण नहीं करता है।उन्होंने कहा कि महिला दिवस का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होता जब तक  महिला सुरक्षा व आर्थिक मजबूती की नीति का क्रियान्वयन गंभीरता से नहीं होता, तब तक सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह देखा जाना चाहिए कि क्या उन्हें उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। वास्तविक सशक्तीकरण तो तभी होगा जब महिलाएं  समाज में आर्थिक व सामाजिक रूप से स्वयं को सुरक्षित व आत्मनिर्भर महसूस कर सकें। उन्होंने समानता में एकाधिकार को लेकर सभी महिलाओं को प्रेरित किया।
 
इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने विशेष तौर पर महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि महिला दिवस का आयोजन सिर्फ रस्म अदायगी भर नहीं रह जाए। वैसे यह शुभ संकेत है कि महिलाओं में अधिकारों के प्रति समझ विकसित हुई है। अपनी शक्ति को स्वयं समझकर, जागृति आने से ही महिलाएं वर्तमान की परिवेश में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है ऐसे कई क्षेत्र है, जहां पर महिलाएं पुरुषों से भी अधिक बेहतर कार्य कर रही है। इसके अलावा बीबीए डिपार्टमेंट से शिवानी व हरप्रीत सहित हिमालयन ग्रुप के फार्मेसी डिपार्टमेंट से अमृता, एडमिनिस्ट्रेशन से सीमा व नर्सिंग डिपार्टमेंट से आंचल ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रकट किए। वहीं नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर की तरफ से मसूदा, इरम खान रिफत, शाहिना ने महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के सम्मान में एक खूबसूरत गीत गाया। 
 
इस मौके पर हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल, फार्मेसी से मिस्टर सचिन गोयल व मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के एचओडी मुकेश गोयल ने सभी महिला कर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
(Anjul Tyagi)