• एचपीटीयू की टॉप 10 लिस्ट मे हिमालयन  इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के 3 छात्र जगह बनाने में कामयाब
  • हिमालयन  इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की होनहार छात्रा सोनू ने टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया, राज्यपाल ने दी बधाई।
 
 
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी हमीरपुर द्वारा  तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का दबदबा कायम रहा। दीक्षांत समारोह का आयोजन 9 मार्च को शिमला में किया गया । दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि महामहिम राज्यपाल बंडारू दतात्रेय  (Governor Bandaru Dattatreya) ने शिरकत की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी हमीरपुर द्वारा फार्मेसी में अपनी स्नातक व स्नातकोत्तर पूर्ण करने वाले छात्रों की टॉप 10 मेरिट लिस्ट तैयार की गई, जिसमें हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के 3 छात्र जगह बनाने में कामयाब रहे. 
 
इतना ही नहीं हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की मेधावी छात्रा सोनू इस टॉप टेन लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही व सिल्वर मेडल प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। जानकारी देते हुए हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ सचिन गोयल ने बताया कि फार्मेसी डिपार्टमेंट से तीन छात्र प्रदेश की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में शामिल रहे हैं, जिसमें एक छात्रा को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। इसके अलावा एमफार्मेसी की छात्र मानसी पंवर ने मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान प्राप्त किया व अजय ने दसवां स्थान प्राप्त किया। इन तीनों छात्रों को दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय ने डिग्री देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना। हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ सचिन गोयल ने बताया कि संस्थान के यह तीनों मेधावी  छात्र अपनी शिक्षा के प्रति बेहद ही गंभीर रहें है। शिक्षा के प्रति गहनता से कठिन परिश्रम व अनुशासनात्मक जीवन शैली अपनाते हुए छात्रों ने संस्थान को इस मुकाम तक पहुंचाया कि आज हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी प्रदेश के टॉप 10 मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा सका है।  उन्होंने बताया कि टॉप 10 में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली सोनू बीफार्मेसी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, वहीं मानसी पंवर ने एमफार्मेसी मेआठवां स्थान प्राप्त कर स्नातकोत्तर की डिग्री पूर्ण की । अजय ने एम फार्मेसी की डिग्री प्राप्त करते हुए प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। 
 
श्री गोयल ने तीनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी व संस्थान के शिक्षकों को बेहतरीन रिजल्ट देने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं दूसरी तरफ संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ  प्रोफेशनल इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन रजनीश बंसल ने फार्मेसी में टॉप टेन में नाम दर्ज करवाने वाले तीनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उनके संस्थान से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं, यह हमारे देश की प्रगति के लिए बेहतर विकल्प है जिसमें तकनीकी प्राथमिकता को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए छात्र भी अपना योगदान दे रहे हैं । फार्मेसी एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें छात्र न केवल अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं बल्कि समाज व मानव जीवन को एक बेहतरीन दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान सदैव ऐसे छात्रों को तराशने व उन्हें प्रदेश स्तर पर नाम चमकाने के लिए प्रेरित करने के लिए तत्पर रहेगा। उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ेगा।
 
वहीं दूसरी तरफ हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने फार्मेसी में प्रदेश स्तर पर मेरिट बनाने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि उन्हें यह बताते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है कि हिमालयन संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र प्रदेश स्तर पर मेरिट प्राप्त कर रहे है, इसका पूरा श्रेय संस्थान के मेहनती शिक्षकों को जाता है। जो कि संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए दिन रात  मेहनत करते हैं, उन्होंने बताया कि भविष्य में भी संस्थान के सभी शिक्षक व प्रबंधन छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेंगा। 
 
बता दे कि हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह शिमला में आयोजित किया गया था जिसमें में महामहिम राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने 229 मेधावी छात्रों को डिग्रीयां देकर सम्मानित किया, जिसमें 22 को स्वर्ण, 21 को रजत पदक से नवाजा गया तो स्नातक व स्नातकोतर विषयों की 28 छात्राओं को भी डिग्रीयां बांटी गई।  इन छात्रों में हिमालयन  इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कालाअंब के 3 छात्र प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में शामिल रहे। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल वाइस चेयरमैन विकास बंसल व फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ सचिन गोयल को देते हुए धन्यवाद दिया ।
 
(Anjul Tyagi)