अहमदाबाद में रथयात्रा को लेकर गुजरात सरकार ने दी मंज़ूरी, अमित शाह मंगला आरती के लिए होंगे शामिल।
<p> <strong>वर्ष 2021</strong> के लिए गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगला आरती में शामिल होंगे।</p>

अहमदाबाद। वर्ष 2021 के लिए गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर मंजूरी दे दी है.प्रशासन की ओर से दी गई इस अनुमति के अनुसार सिर्फ पांच वाहनों को ही यात्रा में शामिल होने की अनुमति होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगला आरती में शामिल होंगे।
144वीं रथ यात्रा की अनिश्चितता को लेकर चल रही अटकलों पर राज्य सरकार के इस फैसले की वजह से राहत मिली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार माने तो , प्रशासन ने रथ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है, परन्तु इसे कुछ प्रतिबंधों के साथ आयोजित किया जाएगा।
जगह-जगह COVID-19 प्रतिबंधों के साथ रथ यात्रा आयोजित की जायेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ चार घंटे में शहर से होकर गुजरेंगे। समाजिक दूरी के मानदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शहर के कुछ हिस्सों में COVID-19-विशिष्ट मानदंडों के बीच, जुलूस के दौरान रथों को धीमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रथों को खींचने के लिए ट्रैक्टरों की मदद के सुझाव भी दिये गये थे, लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया क्योंकि रथों में ब्रेक नहीं थे। अधिकारियों का यह मानना था कि इस तरह की व्यवस्था से रथों को नुकसान हो सकता है।
12 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगला आरती में शामिल होंगे।
