नई दिल्ली: सरकार ने प्रमुख राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। भारी उद्योग विभाग ने सरकारी चार्जिंग इन्फ़्रा​ के निर्माण और संचालन के लिए सरकारी संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (राज्य / केंद्रीय), राज्य के स्वामित्व वाले डिस्कॉम, तेल सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक और निजी संस्थाओं से प्रस्तावों को आमंत्रित करने के लिए एक्स्प्रेशन ऑफ़ इन्ट्रस्ट​ (EoI) मंगाये।
 
मुंबई, पुणे, अहमदाबाद-वडोदरा, दिल्ली-आगरा, बेंगलुरु-मैसूर, बेंगलुरु-चेन्नई, सूरत - मुंबई, आगरा - लखनऊ, ईस्टर्न पेरिफेरल और हैदराबाद-ओआरआर एक्सप्रेस-वे पर ईवी चार्जिंग इन्फ़्रास्ट्रक्चर के निर्माण और संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। 
 
FAME इंडिया स्कीम के चरण- II के तहत, भारत सरकार का इरादा इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए संगठनों को पूंजी अनुदान प्रदान करके EV चार्जिंग इन्फ़्रास्ट्रक्चर के विकास का समर्थन करना है। केंद्र ने 1 अप्रैल, 2019 से शुरू होने वाली तीन वर्षों के लिए FAME (Faster Adoption and Manufacturing of (Hybrid &) Electric Vehicles in India) योजना के चरण- II को मंजूरी दे दी है।