नई दिल्ली: बहुप्रतीक्षित मांग बढ़ाने के उपायों के साथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों और सरकारी संगठनों के कर्मचारियों के लिए यात्रा रियायत (एलटीसी) के लिए नकद वाउचर योजना की घोषणा की।
 
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को चार साल के ब्लॉक में LTC मिलता है - एक भारत में कहीं भी यात्रा के लिए और एक होमटाउन या दो होम टाउन यात्राओं के लिए। वेतन या पात्रता के अनुसार हवाई या रेल किराया, प्रतिपूर्ति की जाती है और 10 दिनों (वेतन और महंगाई भत्ता) के अतिरिक्त अवकाश नकदीकरण में भुगतान किया जाता है। 
 
कोविड​-19 के कारण, कर्मचारी 2018-21 के वर्तमान ब्लॉक में एलटीसी का लाभ उठाने की स्थिति में नहीं हैं।