सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम आज दोपहर 2 बजे होंगे घोषित, जानिए कहां देखे रिज़ल्ट।।
<p> सीबीएसई बोर्ड ने ट्विटर पर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का एक मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'आखिर वो दिन आ ही गया'। यह ट्वीट सीबीएसई द्वारा सभी पंजीकृत कक्षा 10 और 12 के छात्रों के रोल नंबर जारी करने के बाद आया है।</p> <p> </p>
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि (सीबीएसई) 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर २बजे जारी किया जायेगा।
रिजल्ट देखने के लिए cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा digilocker.gov.in या इसके एप्प पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
१२ की परीक्षा मई में आयोजित होने वाली थी, लेकिन COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण रद्द कर दी गई थी। सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं पहले 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलने वाली थीं ।
सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय के बाद काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 12 की आईएससी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी।
इस साल, सीबीएसई 12 वीं के परिणाम वैकल्पिक तरीके से तैयार किए गए हैं।
कक्षा 12 के परिणाम तैयार करने के लिए बोर्ड द्वारा गठित 13 सदस्यीय पैनल द्वारा तय की गई मूल्यांकन नीति के अनुसार थ्योरी पेपर मूल्यांकन में कक्षा 10 के अंकों का 30%, कक्षा 11 के अंकों का 30% और कक्षा 12 के प्री-बोर्ड / यूनिट टेस्ट / मिड-टर्म में प्राप्त अंकों को 40% वेटेज दिया जाएगा।
सीबीएसई पास सर्टिफिकेट, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
परीक्षाएं महामारी के कारण आयोजित नहीं की जा सकीं ।
इस मानदंड को तैयार करने के लिए बोर्ड द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया गया था । स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड कर दिए गए हैं, और इसके लिए अंतिम तिथि 28 जून दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई और राज्य बोर्डों को इस महीने के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित करने को कहा था। इसके बाद महाराष्ट्र,गुजरात आदि राज्य भी परिणाम घोषित करेंगे।
परीक्षा रद्द होने से जहां छात्रों और अभिभावकों को काफी राहत मिली, वहीं अंडरग्रेजुएट कॉलेज में दाखिले को लेकर भी तनाव पैदा हो गया।
सीबीएसई बोर्ड ने ट्विटर पर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का एक मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'आखिर वो दिन आ ही गया'। यह ट्वीट सीबीएसई द्वारा सभी पंजीकृत कक्षा 10 और 12 के छात्रों के रोल नंबर जारी करने के बाद आया है।
