बिहार: Bihar Board Matric Result 2021 Declared: बिहार के शिक्षा मंत्री ने मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 10वीं की परीक्षा में 78.17 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट (BSEB Bihar Board Matric Result 2021) छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में इस बार 4,13,087 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं. इनमें 2,47,496 छात्र और 1,65,591 छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया. सेकंड डिवीजन से 5,00,615 छात्र पास हुए. इनमें 2,58,713 लड़के और 2,41,902 लड़कियां हैं. 3,78,980 छात्रों की थर्ड डिवीजन आई है, जिनमें 1,70,132 लड़के और 2,08,848 लड़कियां हैं.
 
 
Bihar Board 10th Result 2021 इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब रोल नंबर और रोल कोड सबमिट कर दें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब अपने रिजल्ट को चेक कर उसका प्रिंट ले लें.
 
 
SMS से करें चेक
 
सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज सेक्शन में जाएं.
यहां BSEBरोलनंबर टाइप करें (BSEB रोलनंबर के बीच स्पेस न रखें)
उदहारण के लिए अगर आपका रोल नंबर 12345678 है तो- ऐसे लिखें.
अब इस मेसैज को 56263 पर भेज दें.
मैसेज भेजते ही आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा.
 
 
कैसा रहा रिजल्ट?
इस साल कुछ 16,84,466 छात्रों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था जिसमें से 16,54,171 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 12,93,054 पास हुए हैं. फर्स्ट डिविजन से 4,13,087 छात्र, सेकेंड डिविजन से 5,00,615 छात्र और थर्ड डिविजन से 3,78,980 छात्र पास हुए हैं.