नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने कंपनी के छोटे और हल्के वाणिज्यिक वाहनों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ तीन साल के एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं।
 
 
 
कंपनी ने एक बयान में कहा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के सहयोग से टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन (सीवी) ग्राहकों को परेशानी से मुक्त तरीके से ऋण लेने के साथ-साथ एसबीआई की अनूठी तकनीक से लैस पेशकशों तक पहुंचने की अनुमति होगी।