नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले फरवरी में अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा की थी, अब 1 अक्टूबर, 2020 को  आरबीआई द्वारा नई समीक्षाओं  के पूर्वानुमान जारी करने की उम्मीद है। आरबीआई को हर छह महीने में अपने अनुमान जारी करना अनिवार्य होता है।
 
मौद्रिक नीति के छह सदस्यों की बैठक, ब्याज दर तय करने के लिए समिति 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2020 के बीच आयोजित की जाएगी। हालांकि, आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि ऊँची अस्थिरता, अभूतपूर्व अनिश्चितता और मामलों की अत्यंत तरल अवस्था के कारण बड़ती जा रही COVID -19 की तीव्रता, प्रसार और अवधि का  विकास और मुद्रास्फीति पर भारी असर पड़ेगा। इन कारणों के लिए, एमपीसी ने विकास और मुद्रास्फीति की संख्या देना उचित नहीं समझा।