IDBI Bank ने MSME के लिए पूरी तरह से डिजीटल ऋण प्रसंस्करण प्रणाली शुरू की

नई दिल्ली: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई बैंक) ने बुधवार को अपने एमएसएमई और कृषि उत्पादों के लिए पूरी तरह से डिजीटल, एंड-टू-एंड ऋण प्रसंस्करण प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
आईडीबीआई ने अपने बयान में उल्लेख किया है कि यह ऋण प्रसंस्करण प्रणाली डेटा फिनटेक, ब्यूरो सत्यापन, दस्तावेज़ भंडारण/पुनर्प्राप्ति, खाता खोलने/प्रबंधन, ग्राहक सूचनाएं, और पोर्टफोलियो प्रबंधन क्षमताओं के साथ-साथ सन्निहित नीति/नॉक-ऑफ मापदंडों के साथ समेकित रूप से एकीकृत है।
