पेटीएम KYC के नाम पर हैकर्स कर रहे हैं फ्रॉड

नई दिल्ली: कई पेटीएम यूज़र्स के पास मैसेज आ चुका है जिसमे लिखा होता है की आपकी पेटीएम KYC समाप्त हो चुकी है और आपका अकाउंट जल्द ही ब्लॉक कर दिया जायेगा। इस मैसेज में एक नंबर भी दिया जाता है जिसपे कॉल करने पर ये हैकर्स “team viewers”, “quick support” आदि जैसे एप्प्स डाउनलोड करने के लिए बोलते हैं और आपके डिवाइस का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते हैं।
इस धोखाधड़ी के कई मामले सामने आये हैं। पेटीएम ने कई बार स्पष्ट किया है की वह अपने किसी भी यूज़र को KYC के लिए कोई कॉल नहीं करता तथा कोई एप्प डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता।
