नई दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार BOI की आधिकारिक साइट bankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2021 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 12 पदों को भरेगा।
 
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2021: रिक्ति विवरण
  • ऑफिस असिस्टेंट- 4 पद
  • फैकल्टी- 1 पद
  • चौकीदार सह माली- 4 पद
  • ऑफिस अटेंडेंट- 2 पद
  • फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर- 1 पद
 
इच्छुक व्यक्ति जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक अधिसूचना में शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा जैसे अन्य विवरण देख सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2021 तक है।