UPSC: सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम घोषित, परीक्षार्थियों का इंतज़ार हुआ ख़तम; उमीदवारों के लिए जानकारी

Mon , 12 Jun 2023, 3:19 pm
UPSC: सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम घोषित, परीक्षार्थियों का इंतज़ार हुआ ख़तम; उमीदवारों के लिए जानकारी
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम घोषित

नई दिल्ली: सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 जिसका आयोजन दिनांक 28 मई, 2023 को किया गया था, उसके परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।
 
इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र – I (डीएएफ - I) में पुनः आवेदन करना है। डीएएफ – I को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी।

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी, सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात् अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।
 
संघ लोक सेवा आयोग का अपने परिसर, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केन्द्र है। उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्य दिवसों के दौरान प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : मलावी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

यूपीएससी, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणाम कैसे करें चेक: 
 
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 की जांच करने के लिए, इन चरणों का पालन करें-:
 
 
1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर, "लिखित परिणाम - सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023" पर क्लिक करें।
3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित होगी।
4. अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए पीडीएफ फाइल में स्क्रॉल करें।
5. परिणाम पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेजें।
 
पीएसयू एक्सप्रेस करता है सभी परक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

यह भी पढ़ें : भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा; पढ़िए क्या है पूरी ख़बर
शिक्षा
Scroll To Top