राष्ट्रपति ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा प्रशिक्षु के अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में लिया भाग

Wed , 19 Apr 2023, 6:41 pm
राष्ट्रपति ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा प्रशिक्षु के अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में लिया भाग
राष्ट्रपति ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा प्रशिक्षु के अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में लिया भाग

नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी, शिमला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रपति ने इस संवाद कार्यक्रम में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ,शिव प्रताप शुक्ल और मिनिस्टर इन वेटिंग, शिक्षा मंत्री, रोहित ठाकुर भी उपस्थित रहें।

राष्ट्रपति ने कहा कि नियंत्रक महालेखा परीक्षक और भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग के अधिकारियों के रूप में कार्य करना सभी प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए गर्व की बात है। इसके माध्यम से उन्हें जवाबदेही एवं पारदर्शिता के सिद्धांतों को क्रियान्वित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लेखा परीक्षा के इस सर्वोच्च संस्थान की भूमिका केवल निरीक्षण तक ही सीमित नहीं है बल्कि नीति निर्माण में आवश्यक सहयोग प्रदान करना भी है।
 
राष्ट्रपति ने अधिकारियों से आह्वान किया कि संविधान के आदर्शों को बनाए रखते हुए वे राष्ट्र निर्माण में पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि यह अधिकारी केंद्र और राज्य सरकारों में लेखा और लेखा जांच सुझावों के रूप में बहुमूल्य सहयोग देते हैं और इससे सार्वजनिक नीति निर्माण में भी सहायता मिलती है। 

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।

राष्ट्रपति ने आह्वान किया कि प्रशिक्षु अधिकारी अपने कार्य और व्यक्तिगत दोनों ही क्षेत्रों में उच्च स्तर की निष्ठा और ज्ञान का समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लेखा परीक्षा का प्राथमिक उद्देश्य त्रुटियां खोजने की बजाय प्रक्रियाओं और नीतियों में सुधार होना चाहिए। इसलिए लेखा जांच की सिफारिशों को स्पष्टता और दृढ़ निश्चय के साथ संप्रेषित करना आवश्यक है ताकि नागरिकों को अधिकतम लाभ प्रदान करने के दृष्टिगत सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए इनका उपयोग किया जा सके। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आगे कहा कि अमृत काल में भारत को विकास पथ पर अग्रसर करने में वे अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे ऐसा उन्हें विश्वास हैं।

यह भी पढ़ें : मलावी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

कार्यक्रम के प्रांरभ में उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक परवीन मेहता ने राष्ट्रपति जी का स्वागत किया और प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में उन्हें अवगत करवाया। कार्यक्रम में महानिर्देशक, लेखा परीक्षा एवं लेखा, मनीष कुमार ने राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री को सम्मानित किया।
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर पुलिस महानिर्देशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें : भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा; पढ़िए क्या है पूरी ख़बर
राज्य
Scroll To Top