इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा की जाएगी स्थापित-प्रधानमंत्री,जाने कब होगा अनावरण

Fri , 21 Jan 2022, 7:35 pm
इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा  की जाएगी स्थापित-प्रधानमंत्री,जाने कब होगा अनावरण
Grand statue of Netaji Subhas Chandra Bose to be installed at India Gate

NEW DELHI-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा की है कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
 
जब तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यह भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक वहां उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा लगेगी जिसका प्रधानमंत्री 23 जनवरी, 2022 को अनावरण करेंगे। 
 
ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी यह भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। 
 
यह प्रतिमा उनके प्रति भारत के आभार की प्रतीक होगी। 
 
 
जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।"

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।
भारत के प्रधान मंत्री
Scroll To Top