सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट में राजभाषा पखवाड़ा 2022 का हुआ आयोजन

Sat , 17 Sep 2022, 11:53 am
सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट में राजभाषा पखवाड़ा 2022 का हुआ आयोजन
Rajbhasha Pakhwada organized at Durgapur Steel Plant

New Delhi- दुर्गापुर स्टील प्लांट में प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी राजभाषा पखवाड़ा -2022 समारोह का आयोजन किया गया। पखवाड़ा के उद्घाटन सत्र का आयोजन दिनांक 16.09.2022 को मानव संसाधन विकास केन्द्र के सम्मेलन कक्ष में श्री बीपी सिंह, निदेशक प्रभारी (बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लान्ट) की अध्यक्षता में किया गया। 
 
इस अवसर पर अन्य गणमान्यों में श्री आर. मुनिराजु कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), डा. आरजी नियोगी कार्पालक निदेशक (एम एवं एचएस), श्री दीप्तेन्दू घोष कार्यपालक निदेशक (संकार्य) सह अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे। 
 
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए श्री एसजे जाचुक महाप्रबंधक (कार्मिक एवं एचआरडी) ने पुष्प गुच्छ देकर सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया जिसके पश्चात श्री बीपी सिंह सह अन्य गणमान्यों ने पारंपरिक द्वीप प्रज्ज्वलन किया। इसके साथ ही डीआईवी स्कूल से आयी छात्राओं ने उदबोधन गीत प्रस्तुत किया।
 
इस क्रम में माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार एवं सेल अध्यक्ष के हिन्दी दिवस संदेश का पठन भी किया। कार्यक्रम के दौरान अपने बहुमूल्य विचारों को प्रस्तुत करते हुए निदेशक प्रभारी, श्री बीपी सिंह ने दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा राजभाषा प्रचार प्रसार के क्षेत्र में किए गए विलक्षण कार्यों की सराहना की एवं सभी से राजभाषा प्रचार प्रसार की दिशा में दैनदीन कार्यालयी कार्यों में अधिकाधिक राजभाषा के प्रयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में उपरस्थि अन्य गणमान्यों ने भी अपने बहुमूल्य विचारों को प्रस्तुत किया। 
 
विदित हो कि राजभाषा पखवाड़ा -2022 पालन के क्रम में क्रमश: हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता 18.09.2022 को, डीएसपी विद्यालय स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगगिती 16.09.2022 से 20.09.2022 के मध्य, डीएसपी के कार्मिकों हेतु विभाग स्तरीय क्विज, नोटिंग-ड्राफ्टिंग, शब्दज्ञान, भाषण आदि प्रतियोगिताएं 16.09.2022 से 27.09.2022 के मध्य, हिन्दी निबंध प्रतियोगिता 20.09.2022 को, हिन्दी क्विज प्रतियोगिता 21.09.2022 को, हिन्दी चित्र अभभिव्यक्ति प्रतियोगिता 22.09.2022 को, हिन्दी आशुभाषण प्रतियोगिता 23.09.2022 को, बंगला काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता 26.09.2026 एवं इंटर-स्कूल स्तरीय हिन्दी गीत गायन प्रतियोगिता 27.09.2022 को आयोजित किया जाएगा। 
 
पखवाड़ा के समापन सत्र का आयोजन 29 सितंबर को किया जाएगा एवं इसमें अन्य कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार वितरण समारोह भी शामिल रहेगा। पख्वाड़ा के उद्घाटन संत्र के अंत में राष्ट्रगान के साथ ही धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।
पीएसयू समाचार
Scroll To Top