ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की तिमाही बुलेटिन 'समृद्धि' का किया गया विमोचन

Fri , 18 Nov 2022, 3:24 pm
ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की तिमाही बुलेटिन 'समृद्धि' का किया गया विमोचन
ECL Kunustodia region quarterly bulletin Prosperity released

NEW DELHI- ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र से प्रकाशित होने वाली त्रैमासिक बुलेटिन 'समृद्धि' के नवीन अंक का विमोचन 17/11/2022 को क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया। उक्त विमोचन क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा, स्टाफ़ अधिकारी (खनन) श्री पी. के. नंदी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय सामग्री प्रबंधक श्री प्रभाकर कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक श्री देबदीप चटर्जी, प्रबंधक (कार्मिक) श्रीमती पूजा एक्का, क्षेत्रीय सिविल अभियंता श्री नेहाल अहमद, क्षेत्रीय अभियंता (ई. एंड टी.) श्री प्रशांत कुमार गौरव, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अभिरूप बासु व क्षेत्रीय अधिकारी (सीएमसी) श्री शंकर सिंदरी के करकमलों से किया गया। 
 
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों को तस्वीर सहित बुलेटिन के रूप में दर्शाने वाला त्रैमासिक बुलेटिन 'समृद्धि' का यह वित्त वर्ष 2022-23 का दूसरा अंक (जुलाई-सितंबर, 2022) है। 
 
इस मौक़े पर महाप्रबंधक महोदय ने 'समृद्धि' के प्रकाशन से जुड़े सभी कर्मियों को साधुवाद देते हुए इसके निरंतर व अबाध प्रकाशन की कामना की। 
 
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन से क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में हुई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ एक बार पुनः समेकित रूप से आँखों के सामने आ जाती हैं जो प्रशंसनीय है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संस्था या प्रतिष्ठान का बुलेटिन वह लिखित दस्तावेज़ होता है जो उस संस्था या प्रतिष्ठान की प्रगति-यात्रा की गवाही देता है। 
 
इस क्रम में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की विकास-यात्रा की गवाही 'समृद्धि' नामक यह बुलेटिन देता रहे यही शुभाकांक्षा है।

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।
पीएसयू समाचार
Scroll To Top