गर्मियों में तरोताज़ा रहना है तो खाएं खीरा, जानिए कैसे देता है लाभ

Wed , 14 Apr 2021, 6:35 pm
गर्मियों में तरोताज़ा रहना है तो खाएं खीरा, जानिए कैसे देता है लाभ

गर्मियों के मौसम में ठंडी चीज़ें खाने का हम सबका ही मन करता है ऐसे में हमें चाहिए कुछ ऐसा जो सिर्फ शरीर को ठंडक ही न दे बल्कि जिसके सेहत के लिए भी अपने फायदे हो। गर्मियों का मतलब है खीरे का मौसम। खीरे में कई पोषक तत्त्व होते होते हैं जो उसे सेहत के लिए जरुरी बना देते हैं। खीरे को मिनरल्स विटामिन्स और इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है जो की शरीर के लिए काफी गुणकारी है। 
 
इस मौसम में खीरे किसी न किसी रूप में खाया जाता है जैसे सलाद,रायता,सैंडविच आदि।  
 
गर्मियों के मौसम में खाना साफ सुथरा व हल्का खाना चाहिए क्योंकि इस मौसम में कई प्रकार के रोगों जैसे डायरिया ,भोजन विषाक्तता (फ़ूड पॉइजनिंग ) आदि का खतरा बना रहता है।
 
 
खीरा खाने के लाभ
 
कैंसर से बचाव 
 
खीरे में पाए जाने वाले प्रोटीन्स हमारे शरीर को कैंसर से लड़ने में सहायता करते है। रोजाना खीरा खाने से ट्यूमर के विकसित होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
 
 
वेट कंट्रोल 
 
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो खीरा इसमें काफी मददगार साबित हो सकता है। खीरे में ९५ प्रतिशत से अधिक पानी होता है जो की मेटाबोलिज्म को मजबूत करने में सहायता करता है। इसमें उपस्थित पानी की ज्यादा मात्रा से आप ऐसी चीज़े खाने से बच जाते है जो वजन को बढाती है।
 
 
प्रतिरक्षा (इम्युनिटी पावर ) 
 
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि खीरा हमारे शरीर को रोगो से लड़ने में मदद करता है। इसमें उपस्थित विटामिन सी , बीटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में उपस्थित फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं।
 
 
हड्डियों कि मजबूती 
 
खीरे के छिलके में काफी मात्रा में सिलिका  पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए काफी महत्वपूर्ण तत्त्व है। इसमें पाया जाने वाला कैल्सियम तत्त्व भी हड्डियों का महत्वपूर्ण घटक है।  इस प्रकार आप छिलके के साथ खीरे को खाकर अपनी हड्डियों को भी मजबूत रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।
स्वास्थ्य
Scroll To Top