पहले लोकपाल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

Fri , 17 Jan 2025, 11:27 am UTC
पहले लोकपाल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

भारत के लोकपाल का पहला स्थापना दिवस समारोह 16 जनवरी को मानेकशॉ सेंटरनई दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीशन्यायमूर्ति श्री संजीव खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया 

आज ही के दिन 16 जनवरी,2014 को लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 की धारा के लागू होने के साथ भारत के लोकपाल की स्थापना हुई थी।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में न्यायमूर्ति श्री एन. संतोष हेगड़ेपूर्व न्यायाधीशसर्वोच्च न्यायालय और पूर्व लोकायुक्तकर्नाटकपद्म भूषण श्री अन्ना हजारेश्री आर. वेंकटरमणीभारत के अटॉर्नी जनरलसर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशउच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशउच्च न्यायालयों के न्यायाधीशराज्यों के लोकायुक्तभारत के लोकपाल के पूर्व और वर्तमान सदस्य , बार काउंसिल ऑफ इंडियासुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशनसुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन और दिल्ली बार एसोसिएशन के पदाधिकारीदिल्ली न्यायपालिका के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश और अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शामिल थे।

यह भी पढ़ें : रेल विकास निगम लिमिटेड का तिमाही मुनाफा 13.1% गिरकर ₹311.6 करोड़ हुआ, शेयर 5% गिरा

पद्म भूषण श्री अन्ना हजारे वर्चुअल माध्यम से स्मरणोत्सव में सम्मिलित हुए

इस अवसर पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक(सीएजी),केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई)केंद्रीय सतर्कता आयोग(सीवीसी) तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सीवीओ जैसे विभिन्न संगठनों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

समारोह की शुरुआत न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथिगणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि - "यह अवसर न केवल चिंतन के दिन के रूप में बल्कि हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि के रूप में भी उल्लेखनीय महत्व रखता है।"

 लोकपाल के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति श्री ए.एम.खानविलकर ने अपने संबोधन में, स्पष्ट किया कि लोकपाल का उदय भ्रष्टाचार से निपटने के लिए लोकपाल की मांग करने वाले परिवर्तनकारी नागरिक समाज आंदोलन से उत्पन्न हुआ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है उन्होंने कहा - यह दिन, 16 जनवरी, केवल स्वायत्त, स्वतंत्र और अद्वितीय संस्था के रूप में लोकपाल की स्थापना का उत्सव नहीं है। यह हमारे लोकतंत्र की नींव रखने वाले मूल मूल्यों के प्रति सभी समान विचारधारा वाले लोगों की दृढ़ प्रतिबद्धता और हर स्तर पर भ्रष्टाचार मुक्त शासन का समर्थन करने के बारे में भी है। इस बात पर जोर देते हुए कि सार्वजनिक कार्यालयों में भ्रष्टाचार के उन्मूलन के चल रहे मिशन में लोकपाल एक महत्वपूर्ण साधन है, न्यायमूर्ति खानविलकर ने रेखांकित किया कि लोकपाल के सामने चुनौतियाँ लगातार विकसित हो रही हैं। क्योंकि भ्रष्टाचार का प्रतिमान विकसित हो रहा है। राजनेताओं, नौकरशाहों और व्यापारिक हितों के बीच गठजोड़ और भी मजबूत हो गया है। इसके लिए निरंतर सतर्कता और समय पर और प्रभावी सफाई प्रणाली की आवश्यकता है।

लोकपाल की कार्यप्रणाली के बारे में अपने दृष्टिकोण के बारे में बोलते हुए न्यायमूर्ति खानविलकर ने अपने भाषण में कहा कि लोकपाल की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए बहुआयामी रणनीतियां तैयार की गई हैं। जैसेशिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल बनाना और इसे हितधारकों के अनुकूल बनानाप्रक्रियाओं की दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और प्रणालियों का एकीकरणकुशल डेटा प्रबंधन और विश्लेषण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अनुप्रयोगों का उपयोग करनाभ्रष्टाचार की बढ़ती जटिल प्रकृति से निपटने के लिए फोरेंसिक अकाउंटिंग और साइबर जांच सहित विशेष विशेषज्ञता वाले कर्मियों की भर्ती को प्राथमिकता देनाभ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक सुसंगत और एकजुट मोर्चा बनाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (सीबीआई)सतर्कता आयोगों (सीवीसी और सीवीओ)अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों और न्यायपालिका के साथ बढ़ते सहयोग का प्रचार करना।

न्यायमूर्ति खानविलकर ने जागरूक जनता के महत्व को स्वीकार करते हुए आगे कहा कि "हमारा मानना ​​है कि एक ऐसा समाज जो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वाली संस्थाओं तक सरलता से पहुंच प्राप्त करता हैवह एक ऐसा वातावरण बनाने की दिशा में एक कदम आगे है जो भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगा"।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का आश्वासन देते हुए अध्यक्ष ने आश्वत दिया कि लोकपाल अपनी पहुंच का विस्तारकार्यप्रणाली में सुधार तथा संस्था में जनता का विश्वास सशक्त करना जारी रखेगा।

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा न्यायमूर्ति एन. संतोष हेगड़े और श्री आर. वेंकटरमणी को सम्मानित किया गया। जबकि पद्म भूषण श्री अन्ना हजारे को रालेगांव सिद्धि में भारत के लोकपाल के अवर सचिव श्री बिनोद कुमार ने मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया।

न्यायमूर्ति श्री संजीव खन्ना ने हाल के समय में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़े जनांदोलनों में से एक का नेतृत्व करने में पद्म भूषण अन्ना हजारे के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकपाल हमारे लोकतंत्र के मूल सिद्धांत को कायम रखता है - कि सत्ता का प्रयोग जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए और सरकार को नैतिकताउत्तरदायिता और पारदर्शिता का पालन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोकपाल हमारी संवैधानिक योजना के लिए सर्वोपरि है क्योंकि यह भ्रष्टाचार के जहर का प्रतिकार करता हैएक ऐसा खतरा जिसने दुनिया भर के लोकतंत्रों को ग्रसित कर रखा है।

 

यह भी पढ़ें : कोल इंडिया की सहायक कंपनियों ने श्री सत्य साईं ट्रस्ट के साथ ‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत बच्चों के हृदय रोग उपचार के लिए समझौता किया

जनता के विश्वास और उसके महत्व पर जोर देते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह विश्वास कि सरकारें निष्पक्ष और जनहित में काम करेंगीलोकतंत्र और सुशासन की नींव है। उन्होंने कहा कि विश्वास के बिना कोई भी व्यवस्थाचाहे वह कितनी भी जटिल या अच्छी तरह से बनाई गई होप्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार केवल सुर्खियां बनाने वाले घोटालों तक सीमित नहीं हैबल्कि यह दैनिक जीवन में व्याप्त हैजो सबसे वंचित लोगों को प्रभावित करता है। इससे संसाधनों का अनुचित आवंटन होता हैजो समानता को कमजोर करता है। भ्रष्टाचार का प्रत्येक कृत्य जनता के विश्वास को समाप्त करता है।

पारदर्शिता और उत्तरदायिता को कायम रखने वाले भ्रष्टाचार विरोधी निकाय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वे नागरिकों और लोक प्रशासन के बीच मध्यस्थता करते हैं।

उन्होंने लोकपाल के समक्ष चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग जैसी संस्थाओं के साथ सुचारू समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जनता का विश्वास लोकपाल की स्वतंत्रतानिष्पक्षता और प्रदर्शन पर निर्भर करता है। उन्होंने नागरिकों से भ्रष्टाचार की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान करते हुआ कहा कि जनता को उनकी भूमिका के बारे में शिक्षित करना आवश्यक है।

इस अवसर पर लोकपाल के आईटी अनुभाग द्वारा तैयार की गई लोकपाल की यात्रा पर एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गईजिसमें लोकपाल के विकास और भविष्य को दर्शाया गया है। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लोकपाल के कार्य को दर्शाने वाली एक लघु वृत्तचित्र फिल्म भी दिखाई गई।

 लोकपाल के सदस्य न्यायमूर्ति श्री संजय यादव ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। स्थापना दिवस समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

यह भी पढ़ें : एनटीपीसी को फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2025 से सम्मानित, जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान
मंत्रालय
Scroll To Top