भारत ने चीन को जनसंख्या के मामले में छोड़ा पीछे; अभी जानिए कौन है इस लिस्ट में तीसरा देश

Wed , 19 Apr 2023, 6:02 pm
भारत ने चीन को जनसंख्या के मामले में छोड़ा पीछे; अभी जानिए कौन है इस लिस्ट में तीसरा देश
भारत ने चीन को जनसंख्या के मामले में छोड़ा पीछे

नई दिल्ली : भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और वह चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के अनुसार चीन की आबादी 142.57 करोड़ है और अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। 
 
"संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए)" के स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023 के डेटा के अनुसार भारत में पिछले एक साल में डेढ फीसदी से ज्यादा  जनसंख्या बढ़ी है। भारत की जनसंख्या चीन से करीब 30 लाख अधिक हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।

USA में भी हुआ जनसंख्या विस्फोट
 
भारत अब सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया हैं और वहीं चीन दूसरे नंबर पर है परंतु क्या आप जानते है की इन दो देशों के बाद जो देश तीसरे नंबर पर आता है वो USA हैं जिसकी जनसंख्या अब 34 करोड़ हो गई है। भारत और चीन के साथ ही निरंतर USA की भी जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। 
 
भारत में हुई जनसंख्या वृद्धि की खबर जैसे ही सामने आयी है वैसे ही लोग ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : मलावी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

UN ने कहा महामारी के कारण जनगणना में हुई देरी
 
UNFPA की 'द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 1.4286 बिलियन है और चीन की 1.4257 बिलियन है , दोनों के बीच 2.9 मिलियन का अंतर है। UN के अधिकारियों ने कहा कि भारत की आखिरी जनगणना 2011 में आयोजित की गई थी और अगली जनगणना जो 2021 में होने वाली थी उसमे महामारी के कारण देरी हुई है।
 
 
यह 10 देश है सबसे अधिक आबादी वाले
 
क्रमशः यह 10 देश सबसे अधिक आबादी वाले हैं ;-  भारत, चीन, अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील, बांग्लादेश, रूस, मैक्सिको

यह भी पढ़ें : भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा; पढ़िए क्या है पूरी ख़बर
महत्वपूर्ण ख़बरें
Scroll To Top