रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-II): राष्ट्रपति मुर्मु ने दिए विशिष्ट सेवा पुरस्कार

नई दिल्ली: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं, ने 27 जून, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण- II) के दौरान सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 84 सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने असाधारण क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए कर्मियों को 52 अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), वन बार टू एवीएसएम, तीन उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) और 28 परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया। 
 
प्रस्तुति के क्रम में पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है।

Read Also