सरकार ने मजदूरों के काम के घंटों में की कटौती; जानिए क्या है कारण पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली : गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों और मजदूरों पर गर्मी की लहर की स्थिति के प्रभाव की तैयारी और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को एक पत्र के माध्यम से संबोधीत करते हुए केंद्रीय श्रम सचिव, सुश्री आरती आहूजा ने अधिभोगियों/नियोक्ताओं/निर्माण कंपनियों/उद्योगों को निर्देश जारी करके गर्म मौसम के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए की आवश्यकता पर जोर दिया।
 
चालू वर्ष 2023 के दौरान गर्म मौसम के ऊपर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसमी दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा है की उत्तर पूर्व भारत, पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से बहुत अधिक तापमान होने का संकेत दिया है। 

Read Also