यूपी के मुख्यमंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री ने किया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का शुभारंभ

नई दिल्ली : केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लखनऊ में 04 मई 2023 को बुध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 के आधिकारिक लोगो, शुभंकर, मशाल, गान और जर्सी को पूरे उत्साह के साथ लॉन्च किया। इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार मशाल रिले को भी झंडी दिखाई, जो अगले 20 दिनों के दौरान भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तसर प्रदेश के पश्चिमी, पूर्वी, मध्य और बुंदेलखंड इलाके से होकर गुजरेगी। इसके साथ मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी रहे।
 
कौशल नीति और धैर्य की विचारधारा से प्रेरित होकर 25 मई 2023 से 3 जून 2023 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में आधिकारिक तौर पर खेलो का आयोजन किया जायेगा। इस अभूतपूर्व शानदार उद्घाटन के दौरान 3डी डिस्प्ले के साथ एनामॉर्फिक विज़ुअल भी दिखाया गया साथ ही कुछ अद्भुत सांस्कृतिक प्रदर्शनों को भी प्रदर्शित किया गया। 
 

Read Also