मंत्रालय ने पुरे देश से चुने गए 42 बस चालकों को किया सम्मानित,जानिए पूरी खबर

नई दिल्ली : सार्वजनिक बसों को चलाते समय सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचने की कोशिश करने में उनके प्रयासों के लिए बस चालकों को मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (एएसआरटीयू) द्वारा नई दिल्ली में हीरोज ऑन द रोड सम्मान समारोह मनाया गया। श्रीमती अलका उपाध्याय, सचिव, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस कार्यक्रम के लिए पूरे देश से अपने परिवारों के साथ आए हुए 42 चालकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। आए हुए सभी चालकों में से 17 चालकों ने 30 वर्षों से ज्यादा रिकॉर्ड समय तक अपनी सेवा बिना किसी दुर्घटना के प्रदान की है।
 
 
वर्तमान में, नगर निगमों के अंतर्गत 80 राज्य सड़क परिवहन उपक्रम (एसआरटीयू)/एसपीवी एएसआरटीयू के सदस्य हैं जो संयुक्त रूप से लगभग 1,50,000 बसों का संचालन करते हैं और लगभग 07 करोड़ यात्रियों को सस्ती और सुरक्षित सेवाएं प्रदान करते हैं। एएसआरटीयू मुख्य रूप से देश में सार्वजनिक सड़क परिवहन सेवाओं के विकास और सुधार से संबंधित है। एएसआरटीयू, नवीनतम विकास पर चर्चा करने, प्रमुख मुद्दों/चुनौतियों की पहचान करने, विभिन्न बैठकों, सम्मेलनों और सेमिनारों/कार्यशालाओं का आयोजन करके राज्य सड़क परिवहन उपक्रमों की सर्वोत्तम प्रथाओं पर जानकारियों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में काम करता है।

Read Also