Ministry of Parliamentary Affairs: 55वीं युवा संसद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह; कल है आयोजन

नई दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शिक्षा निर्देशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के अधीन विद्यालयों के लिए आयोजित 55वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2022 से 23 का पुरस्‍कार वितरण समारोह शुक्रवार, 21 जुलाई, 2023 को संसद भवन परिसर, नई दिल्‍ली में आयोजित किया जाएगा।
 
श्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि और न्याय मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री; और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री समारोह की अध्‍यक्षता करेंगे और पुरस्‍कार विजेता विद्यार्थियों तथा विद्यालयों को पुरस्‍कार वितरित करेंगे।

 

Read Also