राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के प्रोबेशनरों और भारतीय रक्षा संपदा सेवा के अधिकारियों से की मुलाकात

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 24 जुलाई, 2023 को राष्ट्रपति भवन में भारतीय वन सेवा के प्रोबेशनरों (2022 बैच) और भारतीय रक्षा संपदा सेवा (2018 और 2022 बैच) के अधिकारियों/ प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की।
 
अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के रूप में उनकी यात्रा ऐसे समय में शुरू हुई है जब भारत ने वैश्विक स्तर पर नेतृत्व हासिल किया है। भारत ने अपनी सांस्कृतिक समृद्धि के साथ-साथ अपनी तकनीकी प्रगति के लिए विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। भारत ने दुनिया को दिखाया है कि प्रोद्यौगिकी और परंपराएं साथ-साथ चल सकती हैं।

Read Also