चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केन्द्र की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

NEW DELHI- पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारीलाल पुरोहित और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केन्द्र की स्थापना के लिए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा भारतीय वायुसेना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में शामिल हुए। 
 
इस विरासत केन्द्र में भारतीय वायुसेना के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने के लिए कलाकृतियां, सिम्युलेटर और इंटरैक्टिव बोर्ड उपलब्ध होंगे। यह केन्द्र विभिन्न युद्धों और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत के लिए प्रदान की गई सहायता में सेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रदर्शित करेगा।
 
केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ प्रशासन और भारतीय वायुसेना की इस संयुक्त परियोजना को अक्टूबर 2022 तक पूरा करने की योजना है। यह परियोजना स्थानीय युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए आकर्षित व प्रोत्साहित करेगी। श्रीमती किरण खेर (संसद सदस्य, चंडीगढ़) भी इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में उपस्थित रहीं।

Read Also