MP ने की सबसे ज़्यादा संख्या में खनिज ब्लॉकों की नीलामी की घोषणा; पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश ने 14 जुलाई, 2023 को रिकॉर्ड संख्या में 51 खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए निविदा आमंत्रण नोटिस (एनआईटी) जारी की है। यह किसी भी राज्य द्वारा एक ही किश्त में नीलामी के लिए अधिसूचित खनिज ब्लॉकों की सबसे अधिक संख्या है। 2015 में नीलामी व्यवस्था प्रारम्भ होने के बाद विभिन्न प्रमुख खनिज भंडार वाले राज्यों द्वारा 754 ब्लॉकों को नीलामी के लिए रखा गया है, जिनमें से 276 ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है।
 

Read Also