देश को मिली 23 vande Bharat Express ट्रेन:17 राज्यों में दे रही है सेवाएं; पढ़ें पूरी ख़बर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अब तक 23 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। देश की शान वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरियों पर रफ्तार भरते 4 से ज़्यादा साल पूरे हो गए हैं। यह देशभर में 17 राज्यों के 108 जिलों में सेवाएं दे रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ अपनी रफ्तार ही नहीं बल्कि अपनी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के लिए भी जानी जाती है। यह विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित भारत की पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन है। 
 
पांच नए मार्ग जिन पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें संचालित होंगी वे हैं- रानी कमलापति (भोपाल)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस।

Read Also