सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2022 का अंतिम परिणाम हुआ घोषित, कौन बनी इस वर्ष की टॉपर, जानिए पूरी ख़बर

नई दिल्ली : सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 11,35,697 अभ्‍यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,73,735 अभ्‍यर्थी वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए। सितंबर 2022 में आयोजित लिखित (मुख्य) परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कुल 13,090 अभ्‍यर्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा के अंतिम पराव व्यक्तित्व परीक्षण के लिए कुल 2,529 अभ्‍यर्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें उतरीं होने के बाद विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा कुल 933 उम्मीदवारों (613 पुरुष और 320 महिलाएं) की सिफारिश की गई है।
 

Read Also