सीएमपीडीआई में राजभाषा माह के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन

New Delhi- सीएमपीडीआई  में राजभाषा माह के उपलक्ष्य में दिनांक 19.09.2022 को मुख्यालय, रांची तथा क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के कर्मियों के लिए हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता हिन्दी एवं गैर-हिन्दी भाषी दोनों वर्गों के लिए आयोजित की गई।
 
हिन्दी भाषी कर्मियों के लिए प्रतियोगिता स्थल पर तत्काल दिए गए विषय ‘हिंदी के विकास में डिजिटल हिन्दी की भूमिका’’ जबकि गैर-हिन्दी भाषी कर्मियों के लिए ‘‘भारतीय भाषाएं-रूप अनेक, पर सोच एक’ विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में हिंदी भाषी वर्ग में 25 जबकि अहिन्दी भाषी वर्ग में 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
 
ज्ञात हो कि सीएमपीडीआई (मुख्यालय) द्वारा राजभाषा माह-2022 के अवसर पर मुख्यालय, रांची तथा क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची में कार्यरत् हिन्दी और अहिन्दी भाषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निबंध सहित कविता लेखन, टिप्पण प्रारूपण, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं राजभाषा प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं दिनांक 19.09.2022 से 23.09.2022 के दौरान आयोजित की जाएंगी।
 
इन सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को राजभाषा माह के समापन समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा।
 
इस वर्ष राजभाषा माह की औपचारिक शुरूआत मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिनांक 14 सितम्बर, 2022 को सूरत में आयोजित दूसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान हुई।

Read Also