भारत हेवी इलेक्ट्रिकल ने जीता स्वर्ण मयूर पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार 2022

New Delhi- विद्युत उपकरण श्रेणी में पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए भेल को गोल्डन पीकॉक अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। श्री एम. इसाडोर, महाप्रबंधक और प्रमुख (एचआर), भेल ने बेंगलुरु में पर्यावरण प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन पर 23वीं विश्व कांग्रेस के दौरान पुरस्कार प्राप्त किया।
 
गौरतलब है कि भेल ने लगातार चौथे साल यह पुरस्कार जीता है। पर्यावरण प्रबंधन और स्थिरता पहल के क्षेत्र में बीएचईएल की उपलब्धियों पर एक प्रस्तुति भी भव्य सभा से पहले दी गई थी।

Read Also