एप्पल साकेत भारत का दूसरा एप्पल स्टोर अब भारत की राजधानी नई दिल्ली में भी

नई दिल्ली : मुंबई में रिटेल स्टोर शुरू करने के बाद अब एप्पल अपना दूसरा रिटेल स्टोर दिल्ली में खोलने जा रहा है। एप्पल का दूसरा रिटेल स्टोर 20 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे सेलेक्ट सिटीवॉक, साकेत, दिल्ली में खुलेगा। दिल्ली का पहला और भारत का दूसरा एप्पल स्टोर ग्राहकों को एप्पल टेक्नोलॉजी खोजने के लिए व्यक्तिगत समर्थन और अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा। दिल्ली में खुलने वाले इस एप्पल स्टोर का नाम "एप्पल साकेत" हैं। 
 
एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिटेल), Deirdre O’Brien ने कहा, "हम भारत में अपना दूसरा स्टोर ऐपल साकेत खोलकर दिल्ली में अपने ग्राहकों के लिए एप्पल के सर्वश्रेष्ठ उत्पादों को पेश करने के लिए रोमांचित हैं।" उन्होंने आगे कहा की हमारी टीम के सदस्य स्थानीय समुदाय के साथ जुड़ने और उन्हें अपने अद्भुत उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को उजागर करने के नए तरीके खोजने में मदद करने के लिए तत्पर हैं।

Read Also