UP Board 10th 12th Exam 2021 : सीबीएसई के बाद अब यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी 20 मई तक स्थगित

उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 20  मई तक स्थगित कर दी गयीं हैं कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की  परीक्षाएं भी १५ मई तक टाल दी गयी हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 
 
 
आपको बतादें की इससे पूर्व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)की दसवीं की परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी है। बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने उप बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को २० मई तक स्थगित किये जाने की जानकारी दी। 
 
 
इसी प्रकार विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को भी १५ मई तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। 
 
आपको बता दें की इससे पूर्व भी पंचायत चुनाव के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को अब टाला गया था। इससे पूर्व परीक्षाएं 24 अप्रैल से होनी तय थी। पंचायत चुनावों के कारन इसे 8  मई तक टाला गया था। इस बार भी परीक्षा का कार्यक्रम भी तय किया जा चुका था।  इस बार कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। 
 
 
 
इसके साथ ही प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व कॉलेज 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं।  उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के लिए  इस बार 56 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। परीक्षाओ को स्थगित करने का एक कारण बोर्ड के बड़े आधिकारियों का कोरोना संक्रमित होना भी माना जा रहा है। प्रदेश की अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ल ने बताया की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के 19 में से 17 अधिकारी कोरोना से संक्रमित हैं। 
 
 
राज्य के उप मुख्यमंत्री ने कहा की इन सभी अधिकारियों के स्वस्थ होते ही बैठक की जाएगी जिसमें परीक्षाओं के सम्बन्ध में आगे का निर्णय लिया जायेगा।

Read Also