नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना अलंकरण समारोह के दौरान शौर्य और विशिष्ट सेवा पदक किया प्रदान

नई दिल्ली : एडमिरल आर हरि कुमार, नौसेना प्रमुख (सीएनएस) ने 31 मई 2023 को विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान में आयोजित एक भव्य नौसेना अलंकरण समारोह में भारत के राष्ट्रपति की ओर से वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किया। इस समारोह का आयोजन नौसेना कर्मियों की बहादुरी, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों और विशिष्ट सेवा को सम्मानित करने और पहचान प्रदान करने के लिए किया गया था।
 
इस समारोह के दौरान 33 पुरस्कार प्रदान किए गए जिनमें विनीत कुमार एलए (एएच) और सीडीआर निशांत सिंह (मरणोपरांत) को नाव सेना पदक (शौर्य), 13 नाव सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 16 विशिष्ट सेवा पदक और दो जीवन रक्षा पदक शामिल हैं।

Read Also